उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद प्रदेश में दलित विरोधी हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. सहारनपुर ज़िले के शब्बीरपुर गांव में इस साल मई में हुई घटना के बाद भी जातीय हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. इस साल सितंबर में पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर और सहारनपुर ज़िलों के दो गांवों में राजपूत समाज के कुछ लोगों ने दलितों पर हमला किया. <br /><br />दोनों घटनाओं में कई लोग घायल हुए. दोनों गांव के दलितों में ख़ौफ़ का माहौल छाया हुआ है.
