Surprise Me!

यूपी में ब्राह्मण चुनौती, महाराष्ट्र में ओबीसी नाराज, बीजेपी की अंदरूनी कलह से कैसे निपटेंगे मोदी

2021-08-17 2 Dailymotion

BJP's Internal Politics and PM Modi: सत्ताधारी बीजेपी (BJP) इन दिनों अंदरूनी कलह से परेशान हैं। कहीं जन आर्शिवाद यात्रा (Jan Ashirwad yatra) के दौरान हरियाणा (Haryana) के सीएम मनोहर लाल (CM Manohar Lal) की बातों से लग रहा है कि प्रदेश भाजपा में भूपिंदर यादव (Bhupender Yadav) फैक्टर एक अलग गुल खिला रहा है तो कहीं यूपी (UP) में सीएम योगी (CM Yogi Adityanath) से ब्राह्मण वोटरों की नाराजगी अर्तकलह के संकेत दे रही है। राजस्थान (Rajasthan) में वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) नाराज बताई जा रही हैं तो महाराष्ट्र (Maharashtra) में ओबीसी (OBC) और मराठा (Maratha) तबके को शांत करने में देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) का सारा जोर लगा हुआ है। इस बीच तमाम सर्वे बता रहे हैं कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की लोकप्रियता का ग्राफ तेजी के घट रहा है। जनसत्ता की इस खास रिपोर्ट में हम जानने की कोशिश करेंगे कि ऐसे में पीएम मोदी (PM Modi)-अमित शाह (Amit Shah) और जे.पी. नड्डा (J P Nadda) की तिकड़ी पार्टी में अंदरूनी कलह पर कैसे काबू पाएगी...

Buy Now on CodeCanyon