Surprise Me!

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा- गर्भवती महिलाओं का रखें खास ख्याल

2021-09-03 398 Dailymotion

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को मैनपुरी का दौरा किया। वह जिले में पांच घंटे रहीं। इस दौरान कई कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया। फल-सब्जियों की प्रदर्शनी को देखा। इसके बाद प्रगतिशील किसानों से बात की। दोपहर करीब 12 बजे राज्यपाल नुमाइश पंडाल पहुंचीं। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। राज्यपाल ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भी संवाद किया। आंगनबाड़ी केंद्र पर भी पहुंचीं। यहां राज्यपाल ने आशा कार्यकर्ताओं और ग्राम प्रधान से संवाद किया।<br />

Buy Now on CodeCanyon