Surprise Me!

योगी आदित्यनाथ निर्दोष या दोषी?

2021-11-10 0 Dailymotion

2007 गोरखपुर दंगों के दौरान भड़काऊ भाषण देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है. कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि इस मामले में योगी आदित्यनाथ पर मुकदमा क्यों न चलाया जाए? पिछले साल ये मामला तब चर्चाओं में आया था जब योगी सरकार के गृह विभाग ने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति देने से इंकार कर दिया था. इलाहबाद हाई कोर्ट ने भी योगी सरकार के इस फैसले को सही पाया था. अब इसी फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. <br /><br />दिलचस्प यह भी है कि इस मामले में योगी आदित्यनाथ पर जो भड़काऊ भाषण देने के आरोप लगे हैं, उन आरोपों को वे स्वयं ही एक टीवी कार्यक्रम में स्वीकार चुके हैं. इस पूरे मामले के अदालती और गैर-अदालती सफर पर नज़र डालता ये वीडियो:

Buy Now on CodeCanyon