Surprise Me!

सामने आया कानपुर मैच के दौरान ‘गुटखा' खाने वाला वायरल शख्स, बताया क्या है सच?

2021-11-26 3,481 Dailymotion

कानपुर, 26 नवंबर: भारत और न्यूजीलैंड के बीच उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के ग्रीन पार्क स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है। टेस्ट मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे एक शख्स के वीडियो और फोटो वायरल हो गए। जिसकी वजह से शख्स, क्रिकेट मैच से ज्यादा खुद सोशल मीडिया की सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, वायरल वीडियो में शख्स के मुंह में कुछ भरा हुआ है। कानपुरिया स्टाइल में चबाते हुए वो किसी से फोन पर बात कर रहा है। देखते ही देखते शख्स का वीडियो वायरल हो गया और कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी किया। इतनी ही नहीं, सोशल मीडिया पर शख्स के कई तरह के मीम से बन गए हैं, जो वायरल हो रहे है।<br /><br />

Buy Now on CodeCanyon