Surprise Me!

गर्व के आसमान पर 'पृथ्वी': आगरा में सीएम योगी ने शहीद विंग कमांडर को दी श्रद्धांजलि

2021-12-10 310 Dailymotion

कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए आगरा के विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के सरन नगर स्थित आवास पर शुक्रवार दोपहर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उन्होंने शहीद विंग कमांडर को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहीद के पिता सुरेंद्र सिंह को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी भारतवासी अपनी संवेदनाओं के साथ शहीद परिवारों के साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने एलान किया कि राज्य सरकार की ओर से शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और एक संस्था का नाम शहीद के नाम पर रखा जाएगा। केंद्र और यूपी सरकार की तरफ से पूर्ण सहयोग शहीद परिवार को दिया जाएगा।

Buy Now on CodeCanyon