Surprise Me!

बिहार में शराबबंदी को मुंह चिढ़ाती तस्वीर, तस्करों का अड्डा बना ये हॉल्ट

2022-03-30 1 Dailymotion

पटना, 30 मार्च 2022। कटिहार रेलवे का मनिया हॉल्ट शराब तस्करों के लिए अड्डा बनता जा रहा है। कटिहार जंक्शन से महज 6 किलोमीटर की दूरी पर रोज़ाना बंगाल से आने वाली ट्रेनों से शराब के बड़ी खेप की ढुलाई होती है। ज़्यादातर ट्रेनों की रफ़्तार को धीमा कर चलती ट्रेनों से ही शराब की खेप को उतार लिया जाता है। कभी- कभी मनिया स्टेशन से कुछ आगे और कुछ पीछे बंगाल से आने वाली ट्रेनों को रोक शराब की खेप उतरवाई जाती है। शराब तस्कर कुछ रुपये देकर स्थानीय बेरोज़गार युवकों से शराब की ढुलाई करवाते हैं। शराब तस्करों का रैकेट काफ़ी मज़बूत है। <br /> <br />

Buy Now on CodeCanyon