अयोध्या में 5 जून को मनसे प्रमुख राज ठाकरे का दौरा प्रस्तावित है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के संस्थापक राज ठाकरे के दौरे का विरोध अयोध्या के साधु संत और केसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह कर रहे हैं. उनका कहना है कि पहले उत्तर भारतीयों से राज ठाकरे माफी मांगें और उसके बाद वह अयोध्या आएं. बाबरी पक्ष के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी भी मनसे प्रमुख राज ठाकरे के अयोध्या दौरे का विरोध कर रहे हैं.<br />#Iqbalansari #Rajthackrey #Adityathackrey
