हर इंसान का जीने का अपना-अपना सलीका है। हर इंसान की सोच अनोखी है। कुछ अनूठे, कुछ हटकर काम करने की धुन पर सवार होने वालों में कोटा भी पीछे नहीं है। अब देखिए कोटा के 65 वर्षीय धन्नालाल हलवाई को। धन्नालाल ने अपने घर को पुराने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का संग्रहालय बना डाला।
