Surprise Me!

बिहार: दहेज़ के दानवों ने ले ली गर्भवती महिला की जान, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

2022-06-08 1 Dailymotion

नालंदा, 8 जून 2022। बिहार के नालंदा में विवाहिता आए दिन दहेज़ दानवों की भेंट चढ़ रही है। ताज़ा मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के समस्ती गांव का है, जहां छः माह की गर्भवती विवाहिता की हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने मोटरसाइकिल की लालच में पीट-पीट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद घर में ताला लगा कर सभी लोग फरार हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि विवाहिती जिसकी हत्या कर दी गई उसका नाम रुक्मणि देवी था। 21 वर्षीय युवती शेखपुरा ज़िले के पिंजड़ी गांव (बरबीघा थाना क्षेत्र) में उसका मायका था। एक साल पहले ही नालंदा के समस्ती गांव निवासी सूरज पासवान नाम के लड़के से उसकी शादी हुई थी। <br /> <br />

Buy Now on CodeCanyon