महाराष्ट्र सरकार में नई मुश्किल जगह लेती दिख रही है। खबर है कि मंत्री बने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के विधायक अपने विभागों से खुश नहीं हैं। हालांकि, विधायकों ने इस बात से इनकार किया है। इधर, शिवसेना ने विधायकों के विभागों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।
