Surprise Me!

बघेल सरकार बोरिया बिस्तर बांधे और घर छोड़ने की तैयारी करे- तेजस्वी सूर्या

2022-08-24 2 Dailymotion

छत्तीसगढ़ के भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बुधवार को रायपुर में जंगी प्रदर्शन और मुख्यमंत्री निवास घेराव का ऐलान किया था.. इस आंदोलन में हिस्सा लेने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या आए.. सूर्या ने कहा कि बघेल सरकार ने चुनाव से पहले जनता से जो वादे किए थे खासतौर पर युवाओं से वो पूरे नहीं किए इसलिए बघेल सरकार बोरिया बिस्तर बांधे और घर छोड़ने की तैयारी कर लें.घेल सरकार पर सीधा सीधा निशाना साधा गया.. बीजेपी के इस आंदोलन और सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देने सरकार के मंत्री रविंद्र चौबे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस ली... प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे पूछा गया कि बीजेपी आरोप लगा रही है कि 2018 में चुनाव के पहले कांग्रेस ने आम जनता से वादा किया था कि 10 लाख बेरोज़गार युवाओं को सामुदायिक विकास और समाजसेवी गतिविधियों में शामिल होने पर ढाई हजार रुपए दिए जाएंगे.. कांग्रेस ने घोषणा पत्र में भी इसका जिक्र किया था...तो रवींद्र चौबे इस वादे से साफ मुकर गए कि ऐसा कोई एलान नहीं किया..स बयान के बाद बीजेपी नेताओं ने घोषणा पत्र की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल करना शुरू कर दिया जिसमें घोषणा के बारे में साफ लिखा है.. बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

Buy Now on CodeCanyon