#anandsharma #congressnews <br />वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद अब सभी की नजर पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा पर है। कुछ दिन पहले ही आनंद शर्मा ने प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गठित चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। इसकी वजह उन्होंने हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए हो रही अहम बैठकों में न बुलाना और नजरअंदाज करना बताया था। हालांकि, आनंद शर्मा ने कहा 51 साल पार्टी को समर्पित किए हैं। सायंकाल में आकर अब रिश्ता कमजोर नहीं होता। ऐसा कहकर आनंद शर्मा ने पार्टी छोडऩे को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की थी।
