बेकाबू ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर,

एनएचएआई की घोर लापरवाही के चलते आए दिन होते रहते हैं बड़े हादसे

पिछले कई बार सकड़ी पुलिया पर भी हो चुके हैं कई दर्दनाक हादसे एनएचएआई गहरी नींद में

पुलिया का निर्माण महज खानापूर्ति

पुलिया बनी जान की दुश्मन

हादसे में कार सवार 1 महिला सहित 3 लोग हुये घायल,

ट्रेलर ने पिछे से मारी गाड़ी के टक्कर,

सूर्या इंजीनियरिंग वर्क्स के संचालन मामराज जांगिड़ ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को निकाला गाड़ी से बाहर

हाइवे पर लगा लंबा जाम,

ट्रेलर चालक ट्रेलर छोड़ मौके से हुआ फरार,
मनोहरपुर थाना पुलिस पहुंची मौक़े पर,
सभी घायलों को निम्स अस्पताल में करवाया भर्ती,
श्री रामकिशोर कांटा मनोहरपुर के जयपुर-दिल्ली राजमार्ग की घटना।

पत्रकार जाफ़र लोहानी

एंकर-- मनोहरपुर थाना इलाके के दिल्ली जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर राम किशोर धर्म कांटे के पास सकड़ी पुलिया पर बेकाबू ट्रेलर ने कार की टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चकनाचूर हो गई। टक्कर से कार में एक महिला सहित तीन लोग फंस गए जिनको कड़ी मशक्कत के से ग्रामीणों ने निकाला सूचना पर थाना प्रभारी मनीष शर्मा मौके पर पहुंचे घायलों को चंदवाजी के निम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया पुलिस ने राजमार्ग से क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से हटवा कर साइड में करवाया इस दौरान राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया जिसको थाना पुलिस के जवानों ने बड़ी मशक्कत कर हाईवे को सुचारू किया जानकारी के अनुसार कार सवार दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे थे मनोहरपुर पुलिया पर पहुंचने पर पीछे से बेकाबू टेलर ने टक्कर मार दी टक्कर मारने से कार सवार फंस गए। मौके पर ग्रामीण की भीड़ जमा हो गई।