इंदौर में आयोजित सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार ने जीत से आगाज करते हुए बुधवार को नगालैंड को छह विकेट से पराजित किया। बिहार की इस जीत में अनुज राज ने चार और अभिजीत साकेत ने दो विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नगालैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 145 रन बना सकी।
