#HaryanaBharatJodoYatra #BhupinderHooda #Udaybhan<br />हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष उदयभान की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है। यात्रा को सफल बनाने का दारोमदार इन्हीं के कंधों पर है। प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में फ्री हैंड मिलने के बाद हुड्डा और उदयभान की यह दूसरी बड़ी परीक्षा है। आदमुपर उपचुनाव में दोनों नेता भजनलाल परिवार और भाजपा के सामने अपना दमखम दिखा चुके हैं, भले जयप्रकाश जेपी को 15 हजार से अधिक वोट से हार का सामना करना पड़ा था।<br />
