अलवर. प्रशासन शहरों के संग अभियान का शनिवार आखिरी दिन है। इसी को देखते हुए लोगों की भीड़ पट्टे आदि के लिए यूआईटी में लग रही है। दिनभर यहां घमासान रहा। ग्राउंड फ्लोर से लेकर तीसरी मंजिल तक जनता ही जनता दिखी। कुछ लोगों को पट्टे जारी हुए तो कुछ निराश लौटे।
