1972 में अपोलो 17 (Apollo 17) की सफल मून लैंडिंग (moon landing) के बाद, अमेरिका ने 52 साल बाद फिर इतिहास रच दिया है. अमेरिकी की प्राइवेट कंपनी इंट्यूटिव मशींस (Intuitive Machines) ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट लैंडिग की. इसी के साथ, ये ऐसा करने वाला पहला प्राइवेट स्पेसक्राफ्ट भी बन गया है.<br />
