Surprise Me!

#Agra धोखाधड़ी कर डेढ़ कुंटल चांदी चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, 6 माह से चल रहे थे फरार, 30 किलो चांदी भी मिली; 4 साथी पहले जा चुके जेल

2024-05-17 6 Dailymotion

आगरा पुलिस ने चांदी गबन के मामले में फरार चल रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 30 किलो चांदी बरामद किए गए हैं। इस मामले में पहले चांदी कारीगर जेल जा चुका है।

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि करीब छह माह पहले हरीपर्वत थाने में चांदी कारोबारी द्वारा 145 किलो चांदी गबन का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें चांदी कारोबारी ने कारीगर शिवम को आरोपी बनाया था। पुलिस ने आरोपी कारीगर शिवम को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर 80 किलो चांदी और तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

इसके बाद बाकी चांदी की रिकवरी के प्रयास चल रहे थे। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली की गबन के मामले में शामिल शिवा सोनी निवासी राया मथुरा और हरीश वर्मा निवासी दयालबाग आगरा चांदी को बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

इनके पास से 30 किलो चांदी भी बरामद हुई। दोनों को जेल भेज दिया गया है। शिवा सोनी पूर्व में भी जेल जा चुका है। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपए का नकद रिवार्ड दिया गया है।

Buy Now on CodeCanyon