वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2024 दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है इस मौके पर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने अपने संबोधन में कहा, इस मंत्रालय में अनंत संभावनाएं है और जब कृषि विकास की बात आती है, तो इस मंत्रालय का सबसे बड़ा योगदान है. उन्होंने कहा जितना हम इस मंत्रालय के माध्यम से हासिल कर सकते थे उसका लगभग 10 प्रतिशत भी हासिल नहीं कर पाए हैं इतनी संभावनाएं इस मंत्रालय में हैं. उन्होंने कहा मैं 21वीं सदी का शिक्षित युवा हूं, जो भारत को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए जाति और पथ से ऊपर उठकर सोचता हूं.<br /><br />#chiragpaswan #pmmodi #bjp
