झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरूवा ने नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर यानी प्रकृति व्याख्या केंद्र का लोकार्पण किया। वन विभाग की पहल पर टाटा स्टील की ओर से करीब 6 करोड़ रुपए की लागत से इस केंद्र का निर्माण चाईबासा शहर के तांबो चौक के पास वनपाल प्रशिक्षण केंद्र के बगल में कराया गया है। आज लोकार्पण हो गया। इसके साथ ही लोगों के भ्रमण के लिए इसे खोल दिया गया है। टाटा स्टील नोवामुंडी के जीएम अतुल भटनागर ने बताया कि यदि आप प्रकृति प्रेमी हैं या जीव- जंतुओं और वनस्पतियों के बारे में जानने की इच्छा रखते हैं तो आपको प्रकृति व्याख्या केंद्र जरूर आना चाहिए। यहां आपको सारी जानकारी मिलेगी। यहां आकर युवा और बच्चे काफी कुछ सीख सकते हैं। अगली पीढ़ी को भी ऐसी ही जैव विविधता मिले ऐसा हमारा प्रयास है।<br /><br />#Jharkhand #NatureInterpritationCentre #ChaiBasa #TataSteel #Nature
