Surprise Me!

जोधपुर में हुए महाकाल के दर्शन

2024-07-23 128 Dailymotion

जोधपुर. श्रावण मास के प्रथम दिन सूर्यनगरी के शिवालयों में भक्तों ने शिवाभिषेक कर समूचे मारवाड़ में सुखद वर्षा की कामना की। शाम को शहर में बारिश होने से भक्तों के चेहरे खिल उठे। सुबह से उमस व गर्मी के बावजूद शिवभक्तों में उत्साह नजर आया। भोगिशैल पहाड़ियों में मौजूद प्राचीन शिवालयों में श्रद्धालुओं ने देर रात तक पंचामृत अभिषेक किए। मंदिरों में आकर्षक फूल मंडली सजाई गई। शहर के कटला बाजार क्षेत्र के प्राचीन शिवालय अचलनाथ में हुए अभिषेक के दौरान बड़ी संया में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वहीं, जागनाथ, सुखेश्वर नाथ, पब्लिक पार्क स्थित शिव मंदिर सहित सभी शिव मंदिरों में आयोजन हुए।<br /><br /> डूंगरिया ट्रस्ट की तरफ से डुंगरिया महादेव मंदिर को महाकाल की तरह सजाया गया। अभिषेक के बाद महादेव का श्रृंगार महाकाल के रूप में किया गया। भारी भीड़ के चलते शृंगार से ऐसे लगने लगा जैसे जोधपुर में स्वयं महाकाल के राजा उज्जैन से पधारे हो। करीब 501 किलो पुष्पों से महादेव का श्रृंगार किया गया।

Buy Now on CodeCanyon