Surprise Me!

PM Modi की Independence Day Speech पर Patna के लोगों ने जताई राय

2024-08-15 48 Dailymotion

गुरुवार को भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के विजन, महिला सुरक्षा, युवा, सेना, यूसीसी समेत तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखी। पीएम मोदी के संबोधन पर बिहार की राजधानी पटना के लोगों ने प्रतिक्रिया दी। शिक्षक रविंद्र कुमार ने कहा कि हमारे देश में धर्म के आधार पर कोई भी कानून वैधानिक नहीं हो सकता, 75 साल में जो बातें बीत गईं वो तो बीत गई। यूनिफॉर्म सिविल कॉड तो बहुत पहले आ जाना चाहिए था। वहीं लवकेश कुमार ने प्रधानमंत्री के राजनीति में 1 लाख नए युवाओं को जोड़ने की बात पर कहा कि इससे सबको मौका मिलेगा। इसके अलावा वन नेशन वन इलेक्शन का भी उन्होंने समर्थन किया। राखी कुमारी ने महिला सुरक्षा को लेकर पीएम मोदी की बातों का समर्थन किया। वहीं एक अन्य महिला ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ घटना हर जगह होती है मामला किसी के साथ भी हो सबके साथ खड़ा होना चाहिए। छात्र प्रतीक ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की ये बात सही है कि कॉमन लोगों को अगर राजनीति में लाया जाएगा तो वो लोग देखेंगे कि जो भी प्रॉब्लम है मिडिल क्लास की तो वो प्रधानमंत्री तक सही फीडबैक पहुंच जाएगा।<br /><br />#Independenceday #pmmodispeech #pmmodiredfortspeech #uniformcivilcode #onenationoneelection

Buy Now on CodeCanyon