Surprise Me!

J&K के Doda में PM Modi ने कश्मीरी पंडित Tika Lal Taploo को किया याद

2024-09-14 10 Dailymotion

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जम्मू कश्मीर में डोडा के दौरे पर पहुंचे। यहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आतंकवादियों के हाथों मारे गए टीका लाल टपलू को याद करते हुए कहा कि आज हमने टीका लाल टपलू जी को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। आज ही के दिन टीका लाल जी को आतंकवादियों द्वारा शहीद हुए तीन दशक से अधिक हो गए हैं। उनकी हत्या के बाद कश्मीरी पंडितों पर अत्याचारों का एक अंतहीन सिलसिला शुरू हुआ, जिससे उनकी आवाजें दबा दी गईं। मैं जम्मू-कश्मीर भाजपा को कश्मीरी हिंदुओं की वापसी और पुनर्वास के लिए टीका लाल टपलू योजना की घोषणा करने के लिए बधाई देता हूं। इससे उनके अधिकारों को सुरक्षित करने की प्रक्रिया में तेज़ी आएगी। भाजपा ने आतंकवाद के सभी पीड़ितों को न्याय सुनिश्चित करने के लिए एक श्वेत पत्र लाने का भी फैसला किया है। बीजेपी न केवल वादे करती है बल्कि उन्हें पूरा भी करती है।<br /><br />#pmmodi #jammukashmirelection #pmmodidodavisit #pmmodispeech

Buy Now on CodeCanyon