बिहार: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के एग्जिट पोल में बीजेपी के पीछे होने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जवाब देते हुए कहा कि असली मालिक जनता है और जनता के जनादेश का सम्मान किया जाना चाहिए। चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी पर लोगों का भरोसा झलकेगा। वहीं, ममता सरकार पर तंज कसते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि ममता सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है और अव्यवस्था की शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने सरकार पर भारत के संविधान के खिलाफ काम करने और लोगों के भरोसे पर खरा न उतरने का आरोप लगाया है जिससे बंगाल की राजनीति बर्बाद हो रही है।<br /><br />#vijaysinha #mamatabanerjee #westbengal #bjp #rjd #jdu #nitishkumar #bihar #biharpolitics #biharnews #haryanaelection #jammukashmir #exitpoll #kashmir #ians<br />
