Surprise Me!

मंचदूतम् वाराणसी के कलाकारों का आगरा में बजा डंका

2024-10-22 3 Dailymotion

रंग संस्था मंचदूतम् वाराणसी के कलाकारों ने आगरा में काशी का परचम लहराया है।
संस्कार भारती नाट्य केंद्र आगरा की ओर से आयोजित राष्ट्रीय नाट्य एवं नृत्य प्रतियोगिता में मंचदूतम को बेहतरीन मंचन के लिए पांच पुरस्कार मिले।
संस्था की ओर से वरिष्ठ रंगकर्मी अजय रोशन के निर्देशन में जयवर्धन लिखित हास्य नाटक 'हाय हैंडसम' का मंचन किया गया।
इस नाट्य प्रस्तुति के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेत्री का प्रथम पुरस्कार ज्योति को मिला।
सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेता का द्वितीय पुरस्कार और रंग जुलू लोकगीत का प्रथम पुरस्कार अजय रोशन को मिला।
लोकनृत्य कलाकार संध्या सक्सेना स्मृति अवार्ड भी ज्योति को मिला।
वहीं कर्मयोगी गुंजेश्वरी सिंह स्मृति युवा रंगमंच अभिनेत्री सम्मान लक्ष्मी ने प्राप्त किया।

Buy Now on CodeCanyon