Surprise Me!

Tonk : Naresh Meena को पुलिस ने किया Arrest, समर्थकों ने Highway जाम कर पत्थरबाजी की

2024-11-14 4 Dailymotion

टोंक, राजस्थान : देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मारने वाले निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को टोंक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजस्थान पुलिस के अधिकारी दल-बल के साथ समरावता गांव पहुंचे और नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया। नरेश मीणा के समर्थकों ने पुलिस का विरोध किया। नरेश मीणा की गिरफ्तारी के बाद गांव समरावता में तनाव का माहौल है। उनके समर्थकों ने गांव में जगह-जगह जाम लगा दिया और पत्थरबाजी भी की। समरावता गांव के बाहर उनियारा-हिंडोली हाईवे पर नरेश मीणा के समर्थकों ने जाम लगा दिया। पुलिस के कई वाहनों पर पत्थर फेंके। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर उपद्रवियों को तितर-बितर किया।<br /><br />#NareshMeena #NareshMeenaSlapsSDM #Tonk #DevliUniyara #ByElections #SDMSlapCase #Rajasthan #NareshMeenaArrested

Buy Now on CodeCanyon