Surprise Me!

Dev Deepawali से पहले Varanasi पहुंचे 10 लाख पर्यटक, होटल हुए फुल

2024-11-14 90 Dailymotion

वाराणसी: वाराणसी में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर 15 नवंबर को देव दीपावली मनाई जाएगी। काशी में देव दीपावली की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इस बार 10 लाख पर्यटक काशी पहुंच रहे हैं। लिहाजा होटल से लेकर नाव तक पूरी तरह फुल हो चुके हैं। पर्यटकों की संख्या की बात की जाए तो पिछले साल के मुकाबले इस बार 20 प्रतिशत पर्यटक बढ़कर देव दीपावली देखने के लिए पहुचे हुए हैं। काशी के 84 घंटे पर इस बार 17 लाख दीपक गंगा घाट पर जलाने की योजना बनाई गई है। इसके साथ ही आतिशबाजी और लेजर शो का आयोजन भी होना है तो वहीं वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती महाआरती के रूप में की जाती है। जिसकी छटा को देखने के लिए देश विदेश से पर्यटक पहुंचे हुए हैं।<br /><br />#Varanasi #devdipawali #karthikpurnima #gangaghaat #dashashwamedhaghat #gangaaarti<br />

Buy Now on CodeCanyon