Surprise Me!

लोकसभा में रवि किशन ने रेलवे की 10 साल की उपलब्धियों का किया बखान

2024-12-04 5 Dailymotion

लोकसभा में रेलवे संशोधन विधेयक 2024 पर चर्चा के दौरान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा, “रेलवे के कानूनी ढांचे को सरल बनाने के लिए ये संशोधन विधेयक लाया गया है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमाम मौकों पर कह चुके हैं कि पुराने कानूनों को समाप्त किया जाना चाहिए ताकि इस नए भारत में आम जनता के हित में तेजी से काम हो सके। इस संबंध में प्रधानमंत्री के सपने को साकार के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। जिस बिल की चर्चा की जा रही है उसका प्रमुख उद्देश भारतीय रेल बोर्ड अधिनियम 1905 के प्रावधानों को रेलवे अधिनियम 1989 में शामिल कर लिया जाए ताकि भारतीय रेल बोर्ड अधिनियम 1905 को समाप्त कर लिया जाए । भारत में प्रतिदिन 13 हजार से ट्रेनें चलती हैं। इनमें करीब दो करोड़ 40 लाख लोग सफर करते हैं। इतनी बड़ी तादाद में यात्रियों के रोज सफर करने की व्यवस्था को संभालना भारतीय रेलवे के लिए बहुत बड़ी चुनौती से कम नहीं है। इसके लिए मैं रेल मंत्री का दिल से धन्यवाद देता हूं। ” <br /><br />#LokSabha #gorakhpur #ravikishan #bhojpuriconversation #jagdambikapal #jagdambikapalbhojpuriconversation #up

Buy Now on CodeCanyon