कुवैत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिवसीय दौरे पर कुवैत पहुंच गए हैं। उनका भारतीय समुदाय के लोगों ने भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, आज, व्यक्तिगत रूप से, मेरे लिए ये पल बहुत खास है। चार दशक से भी ज़्यादा समय के बाद, 43 साल के बाद, कोई भारतीय प्रधानमंत्री कुवैत आया है। भारत से यहाँ आने में चार घंटे लगते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री को चार दशक लग गए। आज भारत विश्व स्तर पर रेमिटेंस के मामले में सबसे आगे है। इस उपलब्धि का एक बड़ा हिस्सा आप सभी मेहनती लोगों को जाता है। भारत के नागरिक भी आपके योगदान का सम्मान करते हैं। साथियों, भारत और कुवैत के बीच का रिश्ता सभ्यताओं का है, समुद्र का है, स्नेह का है और व्यापार का है। भारत और कुवैत अरब सागर के दो तटों पर स्थित हैं।<br /><br />#PMModiInKuwait #IndianCommunity #KuwaitVisit #MiniIndia #IndiaKuwaitRelations #ModiAbroad
