दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के रोहिणी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "...जबसे मैंने आपदा का कच्चा चिट्ठा खोला है, तबसे ये आपदा वाले तिलमिलाए हुए हैं। इन लोगों ने 10 साल तक दिल्ली को बेहाल रखा और आज लोग इन्हें आपदा कहते हैं। ये मुझ पर भड़क रहे हैं। देखिए तो सही क्या हाल बना रखा है दिल्ली का। गर्मी आती है तो पीने के पानी के लिए मारामारी, बरसात आती है तो जलभराव से परेशानी, सर्दी आती है तो प्रदूषित हवा में सांस लेना मुश्किल। दिल्ली के लिए इन लोगों ने हर सीजन, हर मौसम आपदा काल बना दिया है...।"<br /><br />#PMModi #NarendraModi #Delhi #Rohini #BJP #AAP #AamAadmiParty #DelhiAssemblyElections #DelhiElection2025
