प्रयागराज ( यूपी ) - महाकुंभ में हुई भगदड़ को लेकर सीएम योगी से इस्तीफा मांगने के सवाल पर स्वामी मिथिलेश नंदिनी शरण ने कहा कि अगर उस भगदड़ के कारण कोई सीएम का इस्तीफा मांगता है तो ये हास्यास्पद और चिंताजनक है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उस सीएम का इस्तीफा मांगना जो सभी संतों से लगातार उनका हाल-चाल औऱ उनकी कठिनाईयों के बारे में पूछता रहता है उसका इस्तीफा मांगना चिंताजनक है। उन्होंने पुलिस की जगह सेना को मेला परिसर की व्यवस्था मैनेज करने को देने के सवाल पर कहा कि मुझे लगता है ये उनकी मेहनत का अपमान है। पुलिस के जवान ने लोगों को बचाते हुए अपनी शङादत दी है, उनकी मेहनत को कमतर आंकना उनका अपमान है। सेना के पास बहुत काम है। उन्होंने पीएम मोदी के फिट इंडिया के मंत्र पर कहा कि अगर वो ये बात कह रहे हैं तो ये उनको शोभा दे रहा है क्योंकि इस आयु में वो जितनी मेहनत कर रहे हैं वो उनके स्वास्थ्य को दिखाता है।<br /><br />#MAHAKUMBH #PRAYAGRAJ #STAMPEDE #CMYOGI #PMMODI
