Surprise Me!

Mahakumbh में पवित्र स्नान करने पैदल यात्रा पर निकले चौधरी सुदेश पाल

2025-02-01 21 Dailymotion

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: मन में श्रद्धा और संघर्ष का ऐसा दृश्य शायद ही आपने कलयुग में देखा हो। महाकुंभ में पवित्र स्नान की इच्छा रखने वाले यह मां-बेटे की जोड़ी इन दिनों सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस अद्भुत यात्रा को देखकर आसपास से गुजर रहे लोग भी हैरान हैं। इन्होंने बताया कि इनका नाम चौधरी सुदेश पाल है और यह मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। वह अपनी मां जगवीरी देवी को लेकर प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करवाने के लिए पैदल ही चल पड़े हैं। चौधरी सुदेश पाल ने बताया कि महाकुंभ के बारे में सुनते ही उनके मन में यह विचार आया कि वह अपनी मां को खुद पैदल लेकर महाकुंभ स्नान के लिए जाएंगे।<br /><br />#mahakumbh #mahakumbh2025 #mahakumbhstampede #devotee #prayagraj #sangam #trivenisangam #prayagraj #cmyogi #uttarpradesh #upnews

Buy Now on CodeCanyon