प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में चल रहे दिव्य और भव्य महाकुंभ में पहुंच रहे श्रद्धालु कुंभ क्षेत्र के अलग-अलग सेक्टरों में लगी प्रदर्शनियों में भी भ्रमण कर रहे हैं और सरकारी विभागों के जनहितकारी कार्यक्रमों को देख व समझ रहे हैं। महाकुंभ में खादी इंडिया का पंडाल - खादी उत्सव श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस पंडाल में खादी विभाग द्वारा नेचुरल तरीके से निर्मित वस्तुओं की बिक्री और प्रदर्शनी भी की जा रही है। यहां आए श्रद्धालुओं के सामने कोल्हू मशीन से तेल निकालने का पूरा डेमो दिया जा रहा है और इसके फायदे भी बताए जा रहे हैं।<br /><br />#MahaKumbh #MahaKumbhMela #MahaKumbh2025 #MahaKumbhMela2025 #Prayagraj #UP #KumbhSnan #SangamSnan #GangaPoojan #AmritSnan, #BasantPanchami #JunaAkhada #NiranjaniAkhada #Mahamandleshwar #Kinnar Akhada #DigitalMahakumbh #MaghiPoornimasnnan # KhadiIndia
