पुरी, ओडिशा : गोविंद द्वादशी का पर्व आज पुरी में पूरी भक्ति और श्रद्धाभाव से मनाया गया। इस पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं और साधु-संत जगन्नाथ मंदिर के सिंहद्वार पर समुद्र में पारंपरिक स्नान में भाग लेने के लिए एकत्रित हुए। ओडिया फिल्म एक्टर सब्यसाची ने भी पवित्र स्नान में भाग लिया।<br />श्री क्षेत्र मठाधीश, छत्तीसगढ नियोग, जगन्नाथ सेवा संस्था, परिवर्तन ओडिशा, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित विभिन्न धार्मिक संगठनों ने संयुक्त रूप से पुरी समुद्र तट पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया।<br /><br />#Puri #Odisha #GovindaDwadashi #GovindaDwadashi2025 #JagannathPuri #GovindaDwadashiSnan
