दिल्ली – दिल्ली के बीकानेर हाउस में राजस्थान दिवस से पहले राजीविका द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आए राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा ने 30 मार्च को मनाए जाने वाले राजस्थान दिवस को लेकर लोगों को पहले ही बधाई दी और कहा कि पीएम मोदी हमेशा ही कलाकारों का विकास होना चाहिए। वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी राजस्थान दिवस की बधाई दी। इस कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी लोगों को राजस्थान दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सहायता से राजस्थान सरकार अच्छा काम कर रही है।<br /><br />#RAJASTHADIWAS #RAJASTHAN #ARJUNRAMMEGHWAL #BHAJANLALSHARMA #GAJENDRASHEKHAWAT <br />
