Surprise Me!

राशिद अल्वी ने ‘सीजफायर’ को लेकर उठाए कई सवाल

2025-05-14 102 Dailymotion

दिल्ली: कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, “प्रधानमंत्री का भाषण मैंने सुना था। मैं बड़े आदर से प्रधानमंत्री से कुछ सवाल पूछना चाहता हूं। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में अमेरिका का नाम नहीं लिया और न ही यह कहा कि सीज़फायर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव में हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से सैन्य ऑपरेशन के डीजी ने हमारे डीजी को फोन किया और कहा कि अब हम आतंकवाद की कोई बात नहीं करेंगे, और हमारे डीजी ने यह मान लिया, जिसके बाद सीज़फायर हो गया। क्या यह मज़ाक नहीं लगता कि दो डीजी ने आपस में तय कर लिया कि अब कोई आतंकी हमला नहीं होगा और हम उन पर भरोसा भी कर लें? और फिर हमने सीज़फायर भी कर दिया? हमारी सेना का इससे बड़ा अपमान और कुछ नहीं हो सकता।"<br /><br />#RashidAlvi #CongressLeader #NoHumanRightsForTerrorists #AntiTerrorism #StopTerrorism #NationalSecurity #EliminateTerrorism #TerrorHasNoReligion #IndiaAgainstTerror #StrongMessage

Buy Now on CodeCanyon