Surprise Me!

छपरा की खुशबू ठाकुर ने बांटे 10 लाख सैनिटरी पैड, महिलाओं को स्वच्छता की ओर किया प्रेरित 

2025-05-17 1,137 Dailymotion

छपरा, बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन से प्रेरणा लेकर बिहार के सारण जिले की खुशबू ठाकुर ने महिलाओं के लिए एक अहम कदम उठाया। उन्होंने न सिर्फ खुद को एक सफल महिला उद्यमी के रूप में स्थापित किया, बल्कि लाखों महिलाओं और लड़कियों को माहवारी के समय साफ-सफाई के महत्व को समझाया। साल 2021 में उन्होंने सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की मदद से जलालपुर में सैनिटरी पैड बनाने का छोटा कारखाना शुरू किया जिसका उद्घाटन उस समय के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने किया था। इस पहल से कई स्थानीय महिलाओं को रोजगार मिला और पूरे इलाके में माहवारी स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैली। खुशबू ठाकुर ने बताया की जब उन्होंने यह काम शुरू किया था, तब माहवारी जैसे विषय पर खुलकर बात नहीं होती थी और लोग हिचकिचाते थे। वह सारण की पहली महिला थीं जिन्होंने इस विषय पर काम की शुरुआत की और उन्हें इस पर गर्व है। उन्होंने कहा कि इस मिशन की प्रेरणा उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली। <br /><br />#KhushbooThakur #SwachhBharat #MenstrualHygiene #WomenEmpowerment #SanitaryPads #BiharWomen #ChhapraInitiative

Buy Now on CodeCanyon