Surprise Me!

Congress के Model में न सुशासन था, न ही जीवन आसान था : PM Modi

2025-06-20 80 Dailymotion

भुवनेश्वर, ओडिशा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "आजादी के बाद दशकों तक देश में लोगों ने कांग्रेस का मॉडल देखा। कांग्रेस के मॉडल में न सुशासन था और न ही लोगों का जीवन आसान था। विकास परियोजनाओं को अटकाना, लटकाना, भटकाना, घनघोर भ्रष्टाचार, यही कांग्रेस के विकास मॉडल की पहचान थी। अब देश पिछले कुछ वर्षों से व्यापक तौर पर बीजेपी का विकास का मॉडल देख रहा है। बीते दशक में देश के कई राज्य ऐसे हैं, जहां पहली बार बीजेपी की सरकारें बनी हैं। इन राज्यों में सिर्फ सरकार नहीं बदली, बल्कि सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन का भी नया दौर शुरू हुआ है...।"<br /><br />#NarendraModi #PMModi #PMModiOdishaVisit #PMModiinOdisha #Bhubaneshwar #Odisha #BJP

Buy Now on CodeCanyon