Surprise Me!

बुरहानपुर में नाग-नागिन का दिखा दुर्लभ दृश्य, लोगों ने बताया शुभ संकेत

2025-06-29 2,260 Dailymotion

<p>बुरहानपुर: नेपानगर तहसील के डाबियाखेड़ा गांव स्थित एक खेत में रविवार सुबह एक नाग नागिन का जोड़ा अठखेलियां करते नजर आया है. खुशनुमा मौसम में नाग नागिन को देखने ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया. वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने इस अद्भुत दृश्य को कैमरे में कैद किया. स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे दृश्य को देख पाना बड़ा मुश्किल होता है. ऐसी मान्यता है कि ऐसा देखना घर में शुभ घड़ी का आगमन दर्शाता है. कुछ लोगों का यह भी मानना है कि नाग-नागिन का जोड़ा एक-दूसरे के साथ अठखेलियां कर रहा हो तो यह अच्छी बारिश का संकेत है. वहीं लोगों की भीड़ देख नाग नागिन का जोड़ा झाड़ियों में छिप गया. अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.</p>

Buy Now on CodeCanyon