Surprise Me!

VIDEO; बहराइच में यात्रियों से भरी बस में मिला अजगर, चेसिस में लिपटा हुआ था; 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, जंगल में छोड़ा

2025-07-19 25 Dailymotion

<p>बहराइच : जिले के थाना सुजौली क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग से सटे गांव जंगल गुलरिया के संपत पुरवा गांव में यात्रियों से भरी बस के नीचे एक विशालकाय अजगर बैठा दिखा. बस की चेचिस पर एक विशालकाय अजगर लिपटा बैठा था. अजगर की बात सुनते ही सभी बसों से उतरकर भागने लगे. रेंजर आशीष गौंड ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर उसे बोरी में बंद कर आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया. उन्होंने बताया कि बस कहीं खड़ी रही होगी इसी दौरान अजगर उसमें जाकर बैठ गया होगा. ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवकुमार ने बताया कि घर के पास प्राइवेट बस स्टैंड है. जैसे ही बस रुकी लोगों ने अजगर को देख शोर मचाना शुरू कर दिया.</p>

Buy Now on CodeCanyon