Surprise Me!

हैदराबाद बिट्स पिलानी की बड़ी कामयाबी, फूड-बेस्ड नैनोपेस्ट किया तैयार, जैव-चिकित्सा प्रौद्योगिकियों के लिए अहम

2025-07-23 4 Dailymotion

<p>तेलंगाना में हैदराबाद के बिट्स पिलानी के शोधकर्ताओं ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. उन्होंने फूड-ग्रेड सामग्री से बना कम लागत वाला, पर्यावरण-अनुकूल नैनोकंडक्टिव पेस्ट बनाया है. इसे एफएन-सीओपी यानी फूड-बेस्ड नैनोकंडक्टिव पेस्ट कहा जाता है. साथ ही दावा किया जाता है कि ये पारंपरिक कार्बन-आधारित कंडक्टरों का एक सुरक्षित और हाई-परफॉर्मेंस विकल्प है. इस नवाचार ने जैव-चिकित्सा और रक्षा अनुप्रयोगों में इस्तेमाल के लिए निजी फर्मों और सरकारी एजेंसियों की दिलचस्पी बढ़ाई है. अपनी कम लागत, सुरक्षा और कई तरह से इस्तेमाल में आने की खूबी की वजह से एफएन-सीओपी अगली पीढ़ी की टिकाऊ जैव-चिकित्सा प्रौद्योगिकियों को रास्ता दिखा सकता है.</p>

Buy Now on CodeCanyon