दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर ने उदित राज के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी के कुछ चमचे हैं जो उन्हें बड़ा बनाते रहते हैं। कभी अंबेडकर से तुलना तो कभी किसी और बड़े लीडर से तुलना करते हैं राहुल गांधी का कुछ नहीं हो सकता उनके चमचे ही सिर्फ उन्हें प्रोत्साहित करते रहते हैं। इसके अलावा पीएम मोदी के सबसे लोकप्रिय ग्लोबल लीडर बने रहने पर कहा कि इसमें कोई दोराय नहीं है कि प्रधानमंत्री देश के ही नहीं बल्कि दुनिया के एक अच्छे लीडर हैं और पूरी दुनिया में उनकी छवि क्या है ये सभी को पता है। इसके अलावा कारगिल विजय दिवस पर भी राजीव चंद्रशेखर ने प्रतिक्रिया जाहिर की। <br /><br />#RajeevChandrasekhar #UditRaj #RahulGandhi #PoliticalClash #BJPVoice
