अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी ने दुनिया भर की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ा दिया है। हाल ही में अमेरिका ने भारत से होने वाले निर्यात पर 50% तक का टैरिफ लगा दिया है, जिसका सीधा असर अब भारत के प्रमुख उद्योगों पर दिखने लगा है। सबसे बड़ी मार गुजरात के सूरत डायमंड हब पर पड़ी है। सूरत से अमेरिका हीरे के निर्यात का सबसे बड़ा बाजार रहा है, लेकिन भारी टैरिफ ने इस कारोबार को संकट में डाल दिया है। हीरा व्यापारियों का कहना है कि इस कदम से न सिर्फ शॉर्ट टर्म में बिक्री घटेगी, बल्कि लॉन्ग टर्म में भी इंडस्ट्री को गंभीर नुकसान उठाना पड़ सकता है। केवल डायमंड ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के कानपुर की लेदर इंडस्ट्री भी इस फैसले से बुरी तरह प्रभावित हो रही है। कानपुर का लेदर उद्योग लगभग 80% कारोबार अंतरराष्ट्रीय निर्यात पर निर्भर करता है। अब अमेरिकी टैरिफ के कारण एक्सपोर्टर्स को भारी नुकसान की आशंका है। व्यापारियों का कहना है कि ट्रंप की यह नीति सीधे तौर पर भारत के प्रमुख एक्सपोर्ट सेक्टर्स को कमजोर कर रही है और इससे लाखों लोगों की आजीविका पर असर पड़ सकता है।

#tariffnews #ustariffonindia #ustariff #TrumpTariffs #IndianEconomy #SuratDiamonds #KanpurLeather #USIndiaTrade #BreakingNews #IndianExports #GlobalEconomy

~HT.178~GR.122~