Surprise Me!

सनी संस्कारी के गाने 'बिजुरिया' पर Govinda की पत्नी Sunita Ahuja संग झूमे Maniesh Paul

2025-09-17 37 Dailymotion

फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' रिलीज होने से पहले ही सुर्खियों में है, लेकिन उससे भी ज्यादा वायरल हो रहा है उसका गाना 'बिजुरिया'। कई सेलेब्स और सोशल मीडिया यूजर्स इस सॉग पर वीडियो बना चुके हैं और अब इसी लिस्ट में फेमस एक्टर मनीष पॉल ने भी एक्टर गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा के साथ वीडियो बनाया है। मनीष ने इंस्टाग्राम पर सुनीता के साथ एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे दोनों 'बिजुरिया' गाने पर शानदार मूव्स के साथ थिरकते दिख रहे हैं। इस वीडियो में मनीष ब्लू कलर का पैंट-शर्ट वियर किए हुए हैं, जो उन्हें काफी कूल और स्टाइलिश लुक दे रहा है। वहीं सुनीता ने ग्रीन कलर का सूट कैरी किया है और मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने बालों में 'जूड़ा' किया हुआ है। हाथों में चूड़ी और गले में मंगलसूत्र उनके लुक को और खूबसूरत बना रहा है।<br /><br />#BizuriyaSong #SunnySanskariKiTulsiKumari #ManieshPaul #SunitaAhuja #GovindaWife #ViralDance #InstagramReel #TrendingSong

Buy Now on CodeCanyon