नई दिल्ली: जीएसटी की दरों में कटौती से किसानों और एग्रीकल्चर सेक्टर को भी काफी फायदा हुआ है। ट्रैक्टर और बहुत से कृषि यंत्रों के अलावा कीटनाशकों, सिंचाई के उपकरणों समेत कई चीजों के दाम अब बहुत कम हो गए हैं। पहले ट्रैक्टर पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगता था, जिसे घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया है। यानी 6 लाख रुपये का ट्रैक्टर खरीदने पर 42 हजार रुपये की बचत होगी। इसी तरह से ट्रैक्टर के टायर पर जीएसटी 18 प्रतिशत से कम करके 5 फीसदी कर दिया है, यानी 50 हजार रुपये के ट्रैक्टर टायर खरीदने पर 6,500 रुपये बचेंगे।<br /><br />#GST #GSTcut #PMModi #NarendraModi #Modigovernment #GSTcutontractors #farmingmadeeasier #benefitstofarmers #centralgovernment #GST2.0 #GSTreforms<br />
