Surprise Me!

मद्रास HC के जज के खिलाफ विपक्ष के 107 सांसदों का महाभियोग, आखिर क्या था पूरा मामला ?

2025-12-10 2 Dailymotion

देश की राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई जब विपक्षी गठबंधन 'INDIA' ब्लॉक के 107 सांसदों ने मद्रास हाई कोर्ट के जज जीआर स्वामीनाथन को पद से हटाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक महाभियोग प्रस्ताव सौंप दिया। जज स्वामीनाथन ने तमिलनाडु की तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर के प्रशासन को सिकंदर बादशाह दरगाह के पास 'दीपक जलाने की परंपरा' को फिर से शुरू किये जाने का आदेश दिया था। अब विपक्ष के सांसद जज स्वामीनाथन के व्यवहार पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं और जज पर विशेष समुदाय के पक्ष में फैसला देने का आरोप लगा रहे हैं।  जबकि बीजेपी इस महाभियोग को बेवजह बता रही है और विपक्षी नेताओं पर हमलावर है। <br /><br /><br />#madrashighcourt, #judgegrswaminathan, #JusticeGRSwaminathan, #ImpeachmentMotion, #hiruparankundramTempleDargah, #INDIABloc, #MadrasHighCourt

Buy Now on CodeCanyon