<p>हैदराबाद, तेलंगाना—समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि SIR के जरिए उत्तर प्रदेश में 3 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम हटाए जा सकते हैं।<br>अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि यह प्रक्रिया NRC लागू करने का नया तरीका है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग वंदे मातरम् और तिरंगे की बात करते हैं, वही लोग इतिहास में इनका सम्मान नहीं करते थे।</p>
