ओडिशा कांग्रेस के सीनियर नेता मोहम्मद मोकिम को पार्टी के प्रदेश नेतृत्व को चुनौती देने के बाद पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने सोमवार को कहा कि मोकिम को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित किया गया है। पार्टी ने निकाले जाने के बाद मोकिम ने कहा कि, सोनिया गांधी को पत्र लिखने और प्रासंगिक मुद्दे उठाने पर मुझे कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने मुझे पार्टी से निष्कासित कर दिया है, लेकिन मैंने जो सच था वही कहा था।<br />
