दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते पॉल्यूशन को देखते हुए विपक्ष ने संसद में पॉल्यूशन पर चर्चा की मांग की है। जिसके बाद गुरूवार को दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर चर्चा हो रही है। वहीं विपक्ष ने केंद्र सरकार से सवाल किया है कि पॉल्यूशन को कम करने के लिए सरकार क्या कर रही है। हालांकि, संसद में चर्चा होने से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।<br />
